Nibandh

मैंने अपनी गर्मी छुट्टी कैसे बिताई पर निबंध

ADVERTISEMENT

रूपरेखा : प्रस्तावना - गर्मी छुट्टी के दौरान किए गए सभी गतिविधियों का वर्णन - गर्मी छुट्टी की समाप्ति पर मनोभाव - उपसंहार।

हम वर्ष भर एक निर्धारित दिनचर्या के अंतर्गत कड़ी मेहनत करते हैं । इससे छुटकारा पाने के लिए हमें गर्मी छुट्टी की आवश्यकता महसूस होती है। अतः हम उत्सुकतापूर्वक इसकी प्रतीक्षा करते हैं। हम इसके लिए कई योजनाएँ बनाते हैं। हममें से कुछ नए स्थानों का भ्रमण करने जाते हैं। हममें से कुछ अपने संबंधियों से मिलने जाते हैं। हममें से बहुत लोग इसे अपने परिवार और मित्रों के साथ बिताते हैं। अपने घर से दूर रहनेवाले छात्र अपने माता-पिता से मिलने आते हैं।

मेरा पिछला गर्मी छुट्टी बहुत आनंददायक था। यह आज भी मेरी स्मृति में है। मैं अपने घर से बहुत दूर एक छात्रावास में रहता हूँ। अतः मैं अपने माता-पिता और परिवार से मिलने गया। वे मेरे पैतृक गाँव में रहते हैं। वह एक सुंदर गाँव है। ज्योंही गर्मी छुट्टी शुरू हुआ, मैं वहाँ पहुँच गया। मैं अपने मित्रों में से एक मित्र को भी अपने साथ ले गया था, ताकि मैं गर्मी छुट्टी का अधिक आनंद ले सकूँ।

मेरे माता-पिता मुझे देखकर आनंदित थे। मेरी माँ ने हमारे लिए स्वादिष्ट भोजन बनाया। मेरे पिताजी मुझे हमारे खेत दिखाने के लिए ले गए। वहाँ खेतों में लगे विभिन्न फसलों को देखकर मैं बहुत प्रसन्न हुआ। मैं अपने पुराने मित्रों से मिला। हमलोग कुछ समय साथ-साथ खेले। उसके बाद हमलोगों ने बहुत समय आम के बगीचों में बिताया। हमने बहुत स्वादिष्ट आम और जामुन खाए ।

मैं अपने अधिकतर संबंधियों के यहाँ मिलने गया। मैं अपनी बुआजी के गाँव गया। यह (गाँव) पहाड़ों से घिरा हुआ है। यह बहुत सुंदर स्थान है। मैं अपने मामाजी के गाँव भी गया। वे मुझे एक शानदार विवाह समारोह में ले गए। हमलोगों ने वहाँ भोज का आनंद लिया। मैं अपने दादा-दादी के साथ एक सैर पर गया। हमलोगों ने बहुत-से मंदिरों एवं धार्मिक स्थानों के दर्शन किए।

इस तरह गर्मी छुट्टी समाप्त हो गया। घर से प्रस्थान करने के समय मेरी माँ ने कई तरह की मिठाइयाँ बनाईं। उन्होंने मेरे तथा मेरे मित्र के लिए उन्हें पैक कर दिया। मुझे अपने परिवार को छोड़कर वापस अपने छात्रावास जाना पड़ा। मैं बहुत उदास था। मैं कुछ और दिनों के लिए गर्मी छुट्टी में रहना चाहता था। खैर, मैं आशा करता हूँ कि गर्मी छुट्टी जल्द ही लौटेगा। तब-तक मैं अपने पिछले गर्मी छुट्टी की यादों को हृदय में सँजोकर रखूँगा।

यह अब तक के सबसे अच्छी छुट्टियों में से एक रहा जहां मैं अपने परिवार से मिलने गया और मुझे बहुत सारी खूबसूरत चीजें और जगह देखने को मिला। मैंने अपने प्यारे परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिताया। मेरी आखिरी गर्मी की छुट्टी वास्तव में अब तक की सबसे अच्छी छुट्टियों में से एक रही।

Nibandh Category

IMAGES

  1. Write an Essay on How I Spent My Summer Vacation || Paragraph on How I

    how i spent my summer vacation essay for class 3 in hindi

  2. Essay on How I Spent My Summer Vacation In Hindi

    how i spent my summer vacation essay for class 3 in hindi

  3. Essay/Speech On Summer Vacation- How I Spent My Summer Vacation At Home||Garmi Ki Chutti par Nibandh

    how i spent my summer vacation essay for class 3 in hindi

  4. 10 Lines on Summer Vacation in Hindi for Class 3 Students

    how i spent my summer vacation essay for class 3 in hindi

  5. How I Spent My Summer Vacation Essay (2024)

    how i spent my summer vacation essay for class 3 in hindi

  6. How I spent my summer vacation in Hindi in education channel by ritashu

    how i spent my summer vacation essay for class 3 in hindi

VIDEO

  1. How I spent my summer vacation essay 20 lines

  2. How I Spent My Summer Vacation Essay Writing. #shorts #howispentmysummervacation #summervacation

  3. essay on how I spent my summer vacation/10 lines essay on how I spent my summer vacation/holiday

  4. How I Spent my Summer Vacation Essay in English I Paragraph on my Summer Vacation

  5. Essay on Summer Vacation in English || Summer Vacation essay writing ||

  6. How I Spent My Summer Vacation Essay in English || Essay How I spent my summer vacation

COMMENTS

  1. मैनें अपनी गर्मी की छुट्टी कैसे बितायी पर निबंध- Essay on How

    Summer Vacation Essay in Hindi. मैनें अपनी गर्मी की छुट्टी कैसे बितायी पर निबंध पर निबंध’ ये हिंदी निबंध class 4,5,7,6,8,9,10,11 and 12 के बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए ...

  2. मैंने अपनी गर्मी की छुट्टियां कैसे बिताई पर निबंध: how i

    गर्मी की छुट्टी कैसे बिताई पर निबंध, essay on how i spent my summer vacation in hindi (400 शब्द) प्रस्तावना:

  3. मैंने अपनी गर्मी छुट्टी कैसे बिताई पर निबंध

    मैंने अपना गर्मी छुट्टी कैसे बिताया ? पर निबंध - Maine apni garmi chutti kaise bitai nibandh - How i spent my summer vacation Essay in Hindi - Essay on How i spent my summer vacation in Hindi